हल्द्वानी: फ्री पानी के कनेक्शन देने को जल संस्थान में किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। इंद्रानगर में लोगों ने फ्री पानी के कनेक्शन देने की मांग को लेकर बुधवार को जल संस्थान के बाद प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद शकील अहमद सलमानी ने बताया कि इंद्रानगर में कई गरीब परिवार ऐसे हैं जिन्हें अभी तक मुफ्त में पानी का कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। कहा कि कई बार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। इंद्रानगर में लोगों ने फ्री पानी के कनेक्शन देने की मांग को लेकर बुधवार को जल संस्थान के बाद प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद शकील अहमद सलमानी ने बताया कि इंद्रानगर में कई गरीब परिवार ऐसे हैं जिन्हें अभी तक मुफ्त में पानी का कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। कहा कि कई बार अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी उनकी नहीं सुनी गई। इसलिए मजबूरन उन्हें जल संस्थान कार्यालय के सामने प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

उन्होंने मुफ्त पानी के कनेक्शन देने को लेकन अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर यासमीन, रुबीना, शफीक, अतीफ, नासिम अहमद, शरीफ अहमद, फिदा अली, आरिफ, सगीर अदमद, बाबू, अली अहमद, मो. साकिर आदि मौजदू रहे।

संबंधित समाचार