25 साल का हुआ बागेश्वर जनपद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा संमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। जनपद सृजन की रजत जयंती समारोह (25वीं वर्षगाठ) के अवसर पर ऐतिहासिक नुमाईशखेत मैदान में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देव, विशिष्ट अतिथि विधायक बागेश्वर चन्दन राम दास, अध्यक्ष नगर पालिका बागेश्वर सुरेश खेतवाल, जिलाधिकारी विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य …

बागेश्वर, अमृत विचार। जनपद सृजन की रजत जयंती समारोह (25वीं वर्षगाठ) के अवसर पर ऐतिहासिक नुमाईशखेत मैदान में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देव, विशिष्ट अतिथि विधायक बागेश्वर चन्दन राम दास, अध्यक्ष नगर पालिका बागेश्वर सुरेश खेतवाल, जिलाधिकारी विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देव ने कहा कि जब जिले का गठन नहीं हुआ था तो यहां पर परगना एवं तहसील के रूप में कार्य किया जाता था। तब लोगों को अपनी समस्याओं के लिए अल्मोड़ा जाना पड़ता था। आंदोलनकारियों की वजह हमें आज अपना अलग जनपद मिला है। इसके अलावा विधायक चन्दन राम दास, जिलाधिकारी विनीत कुमार, अध्यक्ष नगर पालिका सुरेश खेतवाल ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर उज्वला योजना के तहत 50 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। खेल विभाग ने ओपन पुरूष वर्ग एवं महिला वर्ग में क्रांस कंट्री दौड, बैडमिंटन, फुटबाल प्रतियोगिता तथा शिक्षा विभाग द्वारा जूनयिर एवं सीनियर वर्ग में निबंध, पेंटिंग, कविता प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए और सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

साथ ही स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ नुमाईशखेत मैदान में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविन्द सिंह, दानू, पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक विपीन पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सुनीता टम्टा, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, जिला क्रीडा अधिकारी विनोद वल्दिया, जिला शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या, अध्यक्ष व्यापार मंडल हरीश सोनी आदि थे। संचालन आलोक पांडे ने किया।

संबंधित समाचार