भाजपा नेता ने अपने ही विधायक के खिलाफ सौंपी तहरीर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल पर मारपीट के आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा छुड़ाने के साथ ही जाति सूचक शब्द और अभद्रता करने का आरोप लगा है। विधायक की पार्टी के ही पार्षद पति ने इस मामले में पुलिस को तहरीर सौपकर न्याय की गुहार लगाई है। वार्ड नं0 23 …

रुद्रपुर, अमृत विचार। विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल पर मारपीट के आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा छुड़ाने के साथ ही जाति सूचक शब्द और अभद्रता करने का आरोप लगा है। विधायक की पार्टी के ही पार्षद पति ने इस मामले में पुलिस को तहरीर सौपकर न्याय की गुहार लगाई है।

वार्ड नं0 23 के पार्षद पति धर्म सिंह कोली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भांजा कपिल रुद्रपुर शहर में थ्री व्हीलर चलाता है, जो कि आज सुबह बस स्टैंड पर सवारी छोड़ने पहुंचा था। अचानक कपिल का थ्री व्हीलर खराब हो गया। जिस पर कपिल ने सड़क किनारे ऑटो खड़ा कर दिया। वहीं अचानक वहां एक युवक आया और कपिल से आटो आगे बढ़ाने के लिए कहने लगा, जिस पर कपिल ने आटो खराब होने की बात कही।

आरोप है कि युवक अपने साथियों बुला लिया और कपिल के साथ अभद्रता करने लगे। इस दौरान उन्होंने जाति सूचक शब्द कहे व जमकर मारपीट भी की और उसकी जेब से 600-700 रुपये निकाल लिए। जिसके बाद मामला पुलिस चौकी जा पहुंचा। वहीं घटना की जानकारी जब विधायक राजकुमार ठुकराल को लगी तो वह अपने भाई के साथ चौकी आ पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि विधायक ठुकराल ने उसके साथ अभद्रता की और जाति सूचक शब्दों को प्रयोग करते हुए आरोपित युवक को लेकर निकल गए। विधायक ने चौकी इंचार्ज के सामने पीड़ित के साथ अभद्रता की और युवक पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही न करने की बात कही।

जिसके बाद पीड़ित कपिल की ओर से उसके मामा धर्म सिंह कोली ने आदर्श कालोनी चौकी में तहरीर सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। बता दें धर्म सिंह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री भी हैं। वहीं इस मामले में विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि उनके और उनके भाई के ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। वह मामले की मध्यस्तता करने गये थे। इस दौरान वहां कोई भी जाति सूचक शब्दों को इस्तेमाल नहीं हुआ। वहां सौ लोग मौजूद थे। वहीं इस मामले से नाराज पार्षद पति व अपने भांजे व परिजनों के साथ कोतवाली में धरने पर बैठ गए। उधर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आई है, मामले की जांच की जाएगी। पूरे मामले पर विस्तार से तथ्यों को देखने के बाद ही कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार