पर्वतीय क्षेत्रो‍ं में तेंदुए के बाद अब भालू का आंतक…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में तेंदुए के बाद अब भालू का भी आंतक बढ़ता जा रहा है। भालू अखरोट की फसल बर्बाद कर रहा है और ग्रामीणों पर हमला कर रहा है। इससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। जनपद के पर्वतीय इलाके जूतियां, रामगढ़ के आसपास भालू का आतंक है। …

नैनीताल, अमृत विचार। जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में तेंदुए के बाद अब भालू का भी आंतक बढ़ता जा रहा है। भालू अखरोट की फसल बर्बाद कर रहा है और ग्रामीणों पर हमला कर रहा है। इससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है।

जनपद के पर्वतीय इलाके जूतियां, रामगढ़ के आसपास भालू का आतंक है। भालू, मादा भालू व तीन शावकों के साथ जंगल में रहता  है। यह भालू जंगल से सटे गांवों में अखरोट की फसल नष्ट कर देता है। आए दिन जंगल में लकड़ी बीनने, घास काटने जाने वाली महिलाओं व बच्चों पर हमला कर घायल कर देता है।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल किसान मोर्चा के जिला संयोजक देवेंद्र मेर ने वन विभाग को ज्ञापन सौंप कर कहा कि दुर्लभ वन्यजीव के संरक्षण के लिए काम किया जाए। साथ ही ग्रामीणों को भालू के आतंक से निजात दिलाने के लिए सोलर फेंसिंग, खाई खुदान, गश्त बढ़ाई जाए।

संबंधित समाचार