काशीपुर: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान 40 वर्षीय मान सिंह के रूप हो सकी। मूलरूप से ग्राम ललितपुर पौड़ी गढ़वाल मान सिंह वार्ड नंबर-11 मोहल्ला ओझान …

काशीपुर, अमृत विचार। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान 40 वर्षीय मान सिंह के रूप हो सकी। मूलरूप से ग्राम ललितपुर पौड़ी गढ़वाल मान सिंह वार्ड नंबर-11 मोहल्ला ओझान खत्रियान में किराए के मकान में रखकर एक फ्लाईवुड फैक्ट्री में नौकरी करते थे। उनकी पत्नी सुभद्रा देवी आशा कार्यकत्री हैं।

पुलिस कर्मी हेम चंद्र ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे एसआरएफ अंडरपास के नीचे रेलवे लाइन पर एक शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर आरपीएफ एएसआई अरविंद मणि त्रिपाठी भी मौके पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतक किसी ट्रेन की चपेट में आया है। शव बुरी तरह कटा हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया।

उसके पास से एक क्षतिग्रस्त मोबाइल और आधार कार्ड बरामद हुआ। जांच पड़ताल के काफी प्रयास के बाद मृतक की पत्नी को सूचना दी गई। सूचना पर पत्नी और जानकार पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। हर्षपाल ने बताया कि वह काफी समय से काशीपुर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। कई वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ है, लेकिन अभी तक उनके बच्चे नहीं हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के पैतृक गांव पौड़ी गढ़वाल के लिए भेज दिया है। चांज अधिकारी हेम चंद्र ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार