उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षाओं में 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित केंद्र में कोविड-19 नियमों के तहत परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. महिपाल सिंह ने बताया कि अंतिम वर्ष …

काशीपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षाओं में 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया।

राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित केंद्र में कोविड-19 नियमों के तहत परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. महिपाल सिंह ने बताया कि अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं दो सत्रों सुबह 9 से 11 बजे और दोपहर 12 से 2 बजे तक संचालित हो रही हैं। परीक्षाएं 5 अक्तूबर तक संपन्न होगी। 15 सितंबर को प्रथम पाली बीकॉम में छह, बीए व सूचना अधिकार में प्रमाण पत्र में एक-एक परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। द्वितीय सत्र में एमएससी वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, होटल प्रबंधन में स्नातकोत्तर एमए इतिहास, एमकॉम में 69 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

इनमें से 58 परीक्षार्थी सम्मलित हुए, जबकि 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 16 सितंबर को प्रथम पाली बीए, बीकॉम, सूचना का अधिकार में प्रमाण पत्र में क्रमश: 73, 5, 1 पंजीकृत थे। इनमें से 66, 5 व शून्य ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में एमएससी वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, होटल प्रबंधन में स्नातकोत्तर एमए इतिहास, ज्योतिषी, एमकॉम में 69 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

शुक्रवार को बीए अंतिम वर्ष समाज शास्त्र, बीकॉम, यौगिक विज्ञान में डप्लोमा में 128 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में एमएससी वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, होटल प्रबंधन में स्नातकोत्तर एमए इतिहास, ज्योतिषी, एमकॉम में 69 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. चंद्रराम, डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाहा, डॉ. एके मौर्य, डॉ. नीरज शुक्ला, राजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, दीपक, पूरन सिंह राणा,आनंद रावत, नितिन कुमार ने परीक्षाओं में सहयोग किया।

संबंधित समाचार