प्रयागराज: संदिग्ध ने सरेंडर से पहले किया FB लाइव, खुद को बताया बेगुनाह
प्रयागराज। शनिवार को शाहरुख नाम के संदिग्ध ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस के सामने सरेंडर करने का दावा किया है। लेकिन पुलिस ने शाहरुख को हिरासत में लेने से मना कर दिया। शाहरुख ही वह शख्स है जिसके पोल्ट्री फॉर्म से एटीएस और दिल्ली पुलिस को आईईडी बरामद हुआ था। शाहरुख का दावा …
प्रयागराज। शनिवार को शाहरुख नाम के संदिग्ध ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस के सामने सरेंडर करने का दावा किया है। लेकिन पुलिस ने शाहरुख को हिरासत में लेने से मना कर दिया। शाहरुख ही वह शख्स है जिसके पोल्ट्री फॉर्म से एटीएस और दिल्ली पुलिस को आईईडी बरामद हुआ था।
शाहरुख का दावा है कि आईईडी उसे एक दिन पहले ही गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी जीशान ने रखने के लिए दिया था। अगले दिन जीशान की निशानदेही पर एटीएस और दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर शाहरुख के पोल्ट्री फार्म से ही आईईडी बरामद की थी। बरामद आईईडी को बम डिस्पोजल स्क्वायड के जरिए डिस्पोज किया गया था।
चौक इलाके से किए गए लाइव में शाहरुख ने चलते हुए कोतवाली थाने तक गया है। फेसबुक लाइव में शाहरुख ने दावा किया है कि वह खुद की बेगुनाही साबित करने के लिए पुलिस के सामने पेश हो रहा है। उसने बताया कि जिस दिन उसके पोल्ट्री फार्म से आईईडी बरामद हुई थी एटीएस अफसरों ने उसे फोन किया था। फोन पर वक्त दिए जाने के बावजूद डर की वजह से वह मोबाइल बंद कर फरार हो गया था।
इससे पहले, शाहरुख के एक रिश्तेदार उमेद उर रहमान ने भी कल प्रयागराज पुलिस के सामने सरेंडर किया था। उमेद उर रहमान को एटीएस की टीम आज लेकर लखनऊ जाएगी। बहरहाल, शाहरुख का जिस तरीके का कनेक्शन सामने आया है वह बेहद चौंकाने वाला है। इसी हफ्ते हुई छापेमारी में शाहरुख के दो करीबी रिश्तेदार गिरफ्तार हुए हैं। ओसामा की गिरफ्तारी दिल्ली में और आमिर बेग की गिरफ्तारी लखनऊ से हुई है। जबकि शाहरुख के करीबी जीशान कमर की गिरफ्तारी प्रयागराज से हुई है।
