हल्द्वानी: फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीबीएस व अन्य रोजगार परक कोर्स में राज्य सरकार द्वारा फीस में बढ़ोत्तरी को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कांग्रेसियों ने कहा कि राज्य सरकार ने पढ़ाई में फीस बढ़ाकर गरीब और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीबीएस व अन्य रोजगार परक कोर्स में राज्य सरकार द्वारा फीस में बढ़ोत्तरी को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

कांग्रेसियों ने कहा कि राज्य सरकार ने पढ़ाई में फीस बढ़ाकर गरीब और साधारण परिवार के युवाओं का डाक्टर इंजिनियर बनने का सपना तोड़ दिया है। कहा कि प्रदेश के छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न किया जाए।

इस दौरान विधानसभा क्षेत्र युवा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कठायत, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल भोजक, विशाल भारती, विधानसभा सचिव पंकज अधिकारी, रवि आर्य, राहुल सोराड़ी, निर्मल पांडे, रोहित मौर्या, वीरेन्द्र बिष्ट, मुकेश आर्य, परवेज अंसारी आदि थे।

संबंधित समाचार