हल्द्वानी: ट्रांसफर आदेश नहीं मानने वाले पुलिसकर्मी आए डीआईजी के रडार पर, एक्शन की तैयारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। डीआईजी (कुमायूं रेंज) नीलेश आनंद भरणे ने निर्देशित किया है कि कुमायूं परिक्षेत्र के निरीक्षक/उपनिरीक्षक जिनको जनपदों में समयावधि पूर्ण हो जाने पर स्थानांतरण नीति के तहत 14 सितंबर 2021 को कार्यमुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, उन्हें समस्त वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र तत्काल स्थानान्तरित जनपद हेतु कार्यमुक्त करना सुनिश्चित …
हल्द्वानी, अमृत विचार। डीआईजी (कुमायूं रेंज) नीलेश आनंद भरणे ने निर्देशित किया है कि कुमायूं परिक्षेत्र के निरीक्षक/उपनिरीक्षक जिनको जनपदों में समयावधि पूर्ण हो जाने पर स्थानांतरण नीति के तहत 14 सितंबर 2021 को कार्यमुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, उन्हें समस्त वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र तत्काल स्थानान्तरित जनपद हेतु कार्यमुक्त करना सुनिश्चित करें।
कहा कि स्थानांतरित निरीक्षक/उपनिरीक्षकों को यह स्पष्ट किया जाए कि वह स्थानांतरित जनपद में बिना ज्वाईनिंग पीरियड उपभोग किए तत्काल आगमन सुनिश्चित करेंगे। नवनियुक्त जनपद के प्रभारी की अनुमति से ही ज्वाइनिंग पीरियड का उपभोग करेंगे। यदि इसमें किसी प्रकार की कोताही बरती जाती है तो संबंधित निरीक्षक/उपनिरीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर, डीआईजी की सख्ती से स्थानांतरण सूची में शामिल पुलिसकमियों में हड़कंप मचा है।
