चीन में यात्री जहाज के पलटने से 8 लोगों की मौत, 7 लापता
गुईयांग। चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत गुइझोउ में एक यात्री जहाज के नदी में पलट जाने से आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य लापता हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना शनिवार की शाम लियूपांशुई शहर के जांगके टाउनशिप के समीप उस समय हुई , जब जांगके नदी यात्री जहाज पलट गया। घटना में …
गुईयांग। चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत गुइझोउ में एक यात्री जहाज के नदी में पलट जाने से आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य लापता हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना शनिवार की शाम लियूपांशुई शहर के जांगके टाउनशिप के समीप उस समय हुई , जब जांगके नदी यात्री जहाज पलट गया। घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य लापता हैं। रविवार सुबह तक 39 लोगों को बचा लिया गया।अधिकारी जहाज में सवार यात्रियों की संख्या की जांच कर रहे हैं। बचाव अभियान अभी जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। टंडन
