डीआईजी ने किया 16 पुलिसकर्मियों के तबादलों में फेरबदल, जानें किसे कहां भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस की कार्यशैली को और बेहतर बनाने और जनसामान्य के बीच बेहतर संवाद के लिए इन दिनों डीआईजी नीलेश आनंद भरणे नए फैसले ले रहे हैं। हफ्ते के हर शनिवार को थाना दिवस मनाने के आदेश के बाद डीआईजी ने तबादलों को लेकर सख्त हिदायत दी है। उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस की कार्यशैली को और बेहतर बनाने और जनसामान्य के बीच बेहतर संवाद के लिए इन दिनों डीआईजी नीलेश आनंद भरणे नए फैसले ले रहे हैं। हफ्ते के हर शनिवार को थाना दिवस मनाने के आदेश के बाद डीआईजी ने तबादलों को लेकर सख्त हिदायत दी है। उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को स्थानांतरण सूची में शामिल पुलिसकर्मियों को जल्द तैनाती स्थल भेजने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में डीआईजी ने दो निरीक्षकों समेत 16 पुलिसकर्मियों के तबादलों में फेरबदल किया है। इनमें मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार को नैनीताल से अल्मोड़ा स्थानांतरित कर दिया है। इसके साथ ही मनोज रतूड़ी को नैनीताल से उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ में तैनात निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर को उधमसिंह नगर भेजा गया है।

इसी तरह उधमसिंह नगर के जितेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह और जसविंदर सिंह का प्रत्यावेदन निरस्त किया गया है। उधमसिंह नगर के भुवन चंद्र जोशी और दिनेश फर्त्याल का छह माह के लिए तबादला रोका गया है। इसी क्रम में उधमसिंह नगर के लक्ष्मण सिंह जगवाण और मदन सिंह का आवेदन निरस्त हो गया है। गोविंद सिंह मेहता को अल्मोड़ा में रोका गया है।

संबंधित समाचार