हल्द्वानी: पहले फेसबुक में दोस्ती की, फिर किशोरी से नाबालिग युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उत्तराखंड में महिला अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र में सामने आया है। शहर में एक किशोर ने एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत …
हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उत्तराखंड में महिला अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र में सामने आया है। शहर में एक किशोर ने एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी अरुण सैनी ने बताया कि नवाबी रोड निवासी एक नाबालिग छात्रा की मां ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में बताया है कि हीरानगर निवासी एक किशोर ने सोशल मीडिया पर उसकी बेटी से दोस्ती की। इसके बाद प्रेम जाल में फंसा लिया।
बताया कि बीते 15 सितंबर को किशोर उसकी पुत्री को अपने हीरानगर के घर ले गया। इस दौरान युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
