रुद्रपुर: एसीएमओ ने दर्ज कराई प्रभारी सीएचसी पर रिपोर्ट
रुद्रपुर, अमृत विचार। गदरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव सरना और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के बीच उपजा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एसीएमओ हरेंद्र मलिक ने दफ्तर में हंगामा करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गदरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव सरना के खिलाफ पंतनगर थाने में …
रुद्रपुर, अमृत विचार। गदरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव सरना और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के बीच उपजा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एसीएमओ हरेंद्र मलिक ने दफ्तर में हंगामा करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गदरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव सरना के खिलाफ पंतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में एसीएमओ डॉ. मलिक ने कहा है कि 16 सितंबर की सुबह साढ़े 11 बजे डॉ. संजीव सरना ने उनको कार्यालय में रुकने के लिए कहा। लेकिन जैसे ही वह कार्यालय पहुंचे तो मेरे द्वारा उनसे किसी भी प्रकार की कोई भी बात नहीं की गई। इस दौरान वह कोविड वैक्सीनेशन के लिए वह फील्ड में चले गए थे।
बाद में उन्हें सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से पता चला कि डॉ. संजीव सरना ने उनको मारने की धमकी दी है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर डॉ. संजीव सरना के खिलाफ धारा 504 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ मदन मोहन जोशी ने बताया कि जांच सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह को सौपी गई है।
