हल्द्वानी: एमबीपीजी के प्रभारी प्राचार्य और महिला प्रोफेसर पर एफआईआर
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य और एसोसिएट प्रोफेसर (महिला) के बीच चल रही तनातनी अब कानून की चौखट पर पहुंच चुकी है। कानूनी पचड़े में इन दोनों के साथ कुछ और प्रोफेसर्स के नाम भी फंस रहे हैं। इस मामले में कई महीनों की जांच के बाद अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य और एसोसिएट प्रोफेसर (महिला) के बीच चल रही तनातनी अब कानून की चौखट पर पहुंच चुकी है। कानूनी पचड़े में इन दोनों के साथ कुछ और प्रोफेसर्स के नाम भी फंस रहे हैं। इस मामले में कई महीनों की जांच के बाद अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। महिला प्रोफेसर ने प्रभारी प्राचार्य पर क्षेड़छाड़ के साथ मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। जबकि प्राचार्य का आरोप था कि महिला प्रोफेसर तबादले से बचने के लिए मनघड़ंत कहानी रची। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ क्रास एफआईआर दर्ज कर ली है।
इस मामले में महिला प्रोफेसर ने महिला थाना में तहरीर दी और कहा कि एमबी महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य और उनके चार प्रोफेसर पिछले कुछ समय से लगातार मेरा अत्यधिक मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। मेरे साथ देष भाव से अश्लील, अमर्यादित व क्रुरता पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। विरोध करने पर भी इनका उत्पीड़न रुक नही रहा है। तहरीर में सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाते हुए लिखा कि अगर इन पर रिपोर्ट हुई तो अन्य महिलाएं इनके अत्याचारों से बच जाएंगी। मामले में महिला ने प्रोफेसर ने शहरी विकाश मंत्री उत्तराखण्ड बंशीधर भगत, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से भी शिकायत की थी। जिसके बाद यह मामला पहले जिलाधिकारी के पास पहुंचा और फिर इस मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट की जांच के मामला पुलिस तक पहुंचा और हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई।
महिला प्रोफेसर के खिलाफ तहरीर देते हुए प्रभारी प्राचार्य ने लिखा कि महिला एसोसिएट प्रोफेसर ने प्राचार्य के आदेश की अवहेलना करते हुए राजकीय कार्यों में बाधा पहुंचाई। महिला प्रोफेसर ने गाली-गलौज की और जबरन धनराशि जारी करने के लिये धमकराया। धमकाया कि यदि मेरी इच्छानुसार कार्य नही करोगे तो आप सभी को शारीरिक शोषण, लैंगिक, अनैतिक एंव अश्लील व्यवहार करने के आरोपों में फंसा दूंगी। इस डर से तत्काल उन्हें अग्रिम धनराशि स्वीकृत कर दी गई। महिला ने कहा कि यदि मेरी गोपनीय आख्या में प्रतिकूल प्रविष्ठि हुई तो रेप तथा छेड़छाड़ के आरोपों में फसाउंगी। इस मामले में वहां मौजूद प्राध्यापकों ने घटना का विवरण प्राचार्य को दिया तो प्राध्यापकों को भी धमकाया। एक प्राध्यापक के लिए महिला ने जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। प्रभारी प्राचार्य ने लिखा कि हमें डर है कि महिला अधिकारों का दुरुपयोग हमें फंसाया जा सकता है।
मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली थी। जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ क्रास एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में नियमत: आगे की कार्रवाई की जाएगी।-अरुण कुमार सैनी, कोतवाल हल्द्वानी
