ब्रेकिंग न्यूज: हल्द्वानी में रकसिया नाला उफनाया, देखते ही देखते बह गई कार, देखें तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश से नदी -नाले उफना गए हैं। आलम यह है कि काठगोदाम से छड़ायल क्षेत्र तक बहने वाला करीब 10 किलोमीटर लंबा रकसिया नाला भी उफान पर आ गया। सोमवार शाम चंबल पुल के पास एक कार रकसिया नाले में समा गई। हालांकि किसी के हताहत होने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश से नदी -नाले उफना गए हैं। आलम यह है कि काठगोदाम से छड़ायल क्षेत्र तक बहने वाला करीब 10 किलोमीटर लंबा रकसिया नाला भी उफान पर आ गया। सोमवार शाम चंबल पुल के पास एक कार रकसिया नाले में समा गई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बता दें कि रविवार शाम को भी भीमताल, भवाली समेत हल्द्वानी में मूसलाधार बारिश हुई थी। जिसके नैनीताल रोड, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड, बरेली रोड के कई हिस्सों में जलभराव हो गया था। इस कारण सड़क से गुजर रहे वाहन सवारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। सोमवार शाम करीब चार बजे हल्द्वानी के कई इलाकों में बारिश हुई। इधर, रकसिया नाले के उफनाने से आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है।

संबंधित समाचार