बीजेपी ने बेबी रानी मौर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बेबी रानी मौर्य को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद आज उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। …

देहरादून, अमृत विचार। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बेबी रानी मौर्य को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद आज उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही आज बंगाल के नेता दिलीप घोष को भी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं डॉ सुकांता मजुमदार को बंगाल बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि जब बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था, उस वक्त से ही यह संभावना जताई जा रही थी, कि वह यूपी चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में वापसी कर सकती हैं।गौरतलब है कि बेबी रानी मौर्य दलित वर्ग से आती हैं और उनका प्रभाव भी काफी अच्छा है।

 

संबंधित समाचार