हल्द्वानी: जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को खत्म करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तहसील दिवस के मौके पर कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तहसीलदार नीतू डागर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि राशन कार्ड बनाने में जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता पर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। तहसील दिवस के मौके पर कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तहसीलदार नीतू डागर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा कि राशन कार्ड बनाने में जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता पर तत्काल रोक लगाई जाए। हल्द्वानी शहर की बदहाल सड़कों को जल्द ठीक करने की मांग की।शहर के सभी वार्डों में तत्काल मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिये कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव की मांग के अलावा राजपुरा में जन शिविर कैम्प तत्काल लगाने की मांग की ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जन को मिल सके।

इस मौके पर पंकज कश्यप, कैलाश कोहली, नवीन प्रसाद, सचिन राठौर, अंशु रॉनी, सचिन कश्यप, कमला देवी आदि थे।

संबंधित समाचार