हल्द्वानी: मांगें नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए ठेकेदार, बनाई रणनीति
हल्द्वानी, अमृत विचार। कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले मंगलवार को ठेकेदारों ने विभिन्न मांगों को लेकर लोनिवि दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने शुरू कर दिया। सोमवार को ठेकेदारों ने एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा था। लोक निर्माण विभाग की निविदाओं का बहिष्कार करने के बाद ठेकेदार धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले मंगलवार को ठेकेदारों ने विभिन्न मांगों को लेकर लोनिवि दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने शुरू कर दिया। सोमवार को ठेकेदारों ने एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा था।

लोक निर्माण विभाग की निविदाओं का बहिष्कार करने के बाद ठेकेदार धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
कांट्रैक्टर वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में ठेकेदारों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर ठंडी सड़क स्थित लोनिवि कार्यालय में नारेबाजी की। सोसाइटी के अध्यक्ष योगेश तिवारी और प्रवक्ता हरीश आर्य ने कहा कि अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। ठेकेदारों से रायल्टी प्रपत्र मांगे जा रहे हैं। समयवृद्धि प्रकरण एक वर्ष से कार्यालयों में लंबित पड़े हैं। जो नई निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, उनमें दरें न्यूनतम लगाई गई हैं।
इस मौके पर इस दौरान राजेंद्र नेगी, कैलाश शाह, कमल पाठक, घनश्याम पाठक, इसरार हुसैन, शुएब सिद्दकी, वारिस खान, राम सिंह खौलिया, उमेश जोशी, उमेश पनेरू, मदन मोहन तिवाड़ी, एम सिंह, आशीष बिष्ट, नीरज प्रजापति, आनंद पड़ियार, किशोर मेहरा, अमन तिवारी, शुभम, अनिल कंबोज, डिगर मेहरा आदि मौजूद रहे।
ये हैं प्रमुख मांगें:
विभाग द्वारा निम्न दरों में स्टीमेट बनाने के विरोध में।
रॉयल्टी प्रपत्र मांगे जाने के विरोध में।
समयवृद्धि प्रपत्रों का अधिक्षण अभियंता व मुख्य अभियंता कार्यालय में वर्षों से लंबित रहने के विरोध में।
वर्षों से लंबित जिला योजना के भुगतान के संबंध में।
