हल्द्वानी: पूछताछ की तैयारी में पुलिस, कसेगा प्राचार्य और प्रोफेसर्स पर शिकंजा
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य व उनके चार सहयोगी प्रोफेसर्स के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। मामले में पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अब इस मामले में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य व उनके चार सहयोगी प्रोफेसर्स के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। मामले में पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अब इस मामले में पुलिस सभी से पूछताछ की तैयारी कर रही है। मतलब कानून का शिकंजा कसने वाला है।
ये विवाद काफी समय से चल रहा था। मामले में पहले सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच की और फिर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने इस मामले में जांच की। जिसके बाद 19 सितंबर की रात क्रास एफआईआर लिखी गई। महिला प्रोफेसर ने प्राचार्य समेत अन्य चार सहयोगी प्रोफेसर्स पर छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
जबकि प्राचार्य ने तहरीर में कहा था कि महिला प्रोफेसर राजकीय कार्य में बाधा पैदा कर रही थी। उन्होंने जबरन पैसों की वसूली की और जब उनके खिलाफ चार अन्य प्रोफेसर्स ने पत्र लिखा तो उन्हें भी महिला एसोसिएट प्रोफेसर ने फंसा दिया। अब इस मामले में दोनों ओर से क्रास एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और पुलिस पहले महिला एसोसिएट प्रोफेसर करना चाहती है। जिसके बाद अन्य लोगों का पक्ष भी लिया जाएगा।
