बाराबंकी: शक्तिपीठ महादेव तालाब मंदिर पर भजन संध्या कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर (बाराबंकी)। जिले के फतेहपुर नगर स्थित श्री शक्तिपीठ महादेव तालाब मंदिर पर श्री पूर्णिमा महोत्सव सेवा समिति की ओर से भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्णिमा पर्व पर गुरु मां की आराधना और वंदना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। बता दें कि फतेहपुर नगर में स्थित श्री शक्ति धाम महादेव …

फतेहपुर (बाराबंकी)। जिले के फतेहपुर नगर स्थित श्री शक्तिपीठ महादेव तालाब मंदिर पर श्री पूर्णिमा महोत्सव सेवा समिति की ओर से भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्णिमा पर्व पर गुरु मां की आराधना और वंदना कर सुख समृद्धि की कामना की गई।

बता दें कि फतेहपुर नगर में स्थित श्री शक्ति धाम महादेव तालाब पर पूर्णिमा महोत्सव समिति के तत्वाधान में अनवरत कई वर्षों से प्रत्येक माह की पूर्णिमा को भजन संध्या व भंडारा का आयोजन किया जाता है। इसी श्रृंखला में सोमवार को संध्या बेला पर गुरु पूर्णिमा पर सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समिति की ओर से प्रांगण के सभी मंदिरों को इलेक्ट्रिक लाइन व फूलों से से सजाया गया। साथ ही महामाई श्री उजली मैया का अनुपम श्रृंगार किया गया। इस पावन अवसर पर समिति की ओर से आयोजित भजन संध्या में भजन गायक शानू ने गणेश वंदना गौरी के नंदन की हम वंदना करते हैं।

बालाजी हाथ पकड़ लो जैसे भजनों से शुरुआत की, तरुण राजन ने अगर मां ने ममता लुटाई न होती तो ममता मई मां कहाई न होती….और देर रात नगर के ही भजन गायक आकाश गुप्ता ने मां तेरे नाम का तराना त्रिभुवन में गूंजता है..मां तुझे झूले में झुलाऊंगा सावन को आने दो…जैसे मीठे-मीठे भजनों को गाकर भक्तों के साथ झूम-नाचकर मां को रिझाया गया। इसके बाद मध्य रात्रि में मां की महाआरती के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजेश पाठक, रामू तिवारी, हृदयेश श्रीवास्तव सहित अनेक महामाई के भक्त मौजूद रहे।

संबंधित समाचार