अब पता चला आपके रसोई का सिलेंडर क्यों हो जाता है जल्दी खत्म, पढ़िए पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। रसोई गैस के सिलेंडरों से रिफलिंग कर छोटे सिलेंडर भर कर उपभोक्ताओं को चूना लगाने का प्रयास कर रहे एक ट्रक चालक को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया है। अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने अल्मोड़ा कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर में कानून व्यवस्था …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। रसोई गैस के सिलेंडरों से रिफलिंग कर छोटे सिलेंडर भर कर उपभोक्ताओं को चूना लगाने का प्रयास कर रहे एक ट्रक चालक को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया है। अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने अल्मोड़ा कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा सोमवार को रात अपनी टीम के साथ माल रोड पर गश्त पर थे। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने अल्मोड़ा डाकघर के पास गैस आपूर्ति वाहन को खड़ा देखा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने ट्रक की चेकिंग की तो देखा उसका चालक सिलेंडरों से गैस रिफिल कर कुछ छोटे सिलेंडर भर रहा था।

जिस पर पुलिय टीम ने अभियुक्त शंकर सिंह दफौटी (52) निवासी दुगालखोला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह हल्द्वानी से गैस सिलेंडर लेकर उन्हें अल्मोड़ा गैस गोदाम ला रहा था। इधर पुलिस टीम चालक के इस कृत्य पर उसे खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक से खाली और भरे कुछ 230 सिलेंडर बरामद किए गए हैं।

संबंधित समाचार