ब्रेकिंग न्यूज: हल्द्वानी कोतवाली के डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, मची अफरातफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मंगलवार रात नैनीताल की ओर से लौट रही कार हल्द्वानी कोतवाली के सामने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में एक पूरा परिवार मौजूद था, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। रात करीब आठ बजे अल्टो कार संख्या यूपी 25 सीएस 5482 नैनीताल की ओर से आ रही थी। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मंगलवार रात नैनीताल की ओर से लौट रही कार हल्द्वानी कोतवाली के सामने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में एक पूरा परिवार मौजूद था, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।

कार सवार महिला को बाहर निकालते लोग।

रात करीब आठ बजे अल्टो कार संख्या यूपी 25 सीएस 5482 नैनीताल की ओर से आ रही थी। कार अभी कोतवाली के सामने ही पहुंची थी कि तभी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार में चालक के अलावा एक महिला व उसका बच्चा सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। आनन-फानन में आस-पास मौजूद लोग व पुलिस ने कार सवार लोगों को सकुशल बाहर निकाला।

मौके पर जुटी भीड़।

बता दें कि कोतवाली के सामने अंधेरा होने की वजह से अकसर वाहन चालक डिवाइडर नहीं देख पाते और हादसा हो जाता है। वहीं कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कार डिवाइडर से टकराई, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है।

संबंधित समाचार