भाजपा नेता को नजूल भूमि पर बिना नक्शे के दुकानें बनाने पर नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर विकास प्राधिकरण ने भाजपा नेता को नजूल भूमि पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए दुकानों का अवैध ढंग से निर्माण करने पर नोटिस दिया है । नोटिस  देने गई प्राधिकरण की टीम से भाजपा नेता की बहस हुई। बाद में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। टीम नोटिस देकर लौट आई। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर विकास प्राधिकरण ने भाजपा नेता को नजूल भूमि पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए दुकानों का अवैध ढंग से निर्माण करने पर नोटिस दिया है । नोटिस  देने गई प्राधिकरण की टीम से भाजपा नेता की बहस हुई। बाद में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। टीम नोटिस देकर लौट आई।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, राजपुरा में पुलिस चौकी के सामने बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध ढंग से दुकानें बनाए जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर मंगलवार को प्राधिकरण के जेई के नेतृत्व में एक टीम अवैध निर्माण रोकने पहुंची। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो भाजपा एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री दिनेश रंधावा मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध किया।

उनकी प्राधिकरण की टीम से तीखी बहस शुरू हो गई। प्राधिकरण जेई ने पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया। बाद में दोनों पक्षों में बहस होती रही। भाजपा नेता रंधावा का कहना था कि प्राधिकरण से एक भी नोटिस नहीं दिया है उनकी उत्पीड़ानात्मक कार्रवाई की जा रही है। बाद में प्राधिकरण टीम रंधावा को नोटिस देकर चली आई।

इस बाबत जब भाजपा नेता दिनेश रंधावा से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब वह अपना पक्ष देंगे तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

राजपुरा में नजूल भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली। जब प्राधिकरण टीम मौके पर पहुंची तो अवैध निर्माण करते पाया गया। फिलहाल निर्माण रुकवा दिया गया है और अवैध निर्माण कर्ता दिनेश रंधावा को नोटिस दिया गया है।-ऋचा सिंह सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी

भाजपा नेता के यहां पहुंची टीम तो घनघनाने लगे अफसरों के फोन

नगर विकास प्राधिकरण की टीम जैसे ही भाजपा नेता दिनेश रंधावा का अवैध निर्माण रुकवाने पहुंची। वैसे ही प्राधिकरण अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। सभी श्री रंधावा की पैरवी में लग गए। हल्द्वानी से लेकर नैनीताल तक प्राधिकरण के अधिकारियों को फोन कर इस कार्रवाई को रुकवाने के लिए जुट गए।

संबंधित समाचार