हल्द्वानी: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का चुनाव कार्यक्रम जारी, नामांकन कल से
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 23 से 24 सितंबर तक सुबह 11 बजे से 5 बजे तक सरस मार्केट स्थित दुकान नं 46 में होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी हरीश पांडे ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को नामांकन पत्र पूर्व में भरकर लाने होंगे। दो अक्तूबर को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 23 से 24 सितंबर तक सुबह 11 बजे से 5 बजे तक सरस मार्केट स्थित दुकान नं 46 में होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी हरीश पांडे ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को नामांकन पत्र पूर्व में भरकर लाने होंगे।

दो अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में सुबह आठ बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मतदान होगा। उन्होंने बताया कि कुछ व्यापारी प्रतिनिधियों ने मतदान का समय बढ़ाने की मांग की है, जिस पर निर्वाचन मंडल जल्द निर्णय लेगा।
इस मौके पर प्रांतीय निर्वाचन अधिकारी प्रमोद गोयल, जिला निर्वाचन अधिकारी रवैल सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी इंद्र कुमार भुटियानी, मनोज गुप्ता, एनडी तिवारी, जाहिर अंसारी, परमजीत सिंह कोहली, प्रेम मदान, कैलाश जोशी, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे आदि मौजूद रहेंगे।
