बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे दो टैंकरों को नगर निगम ने किया जब्त
रुद्रपुर, अमृत विचार। बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सेप्टिक टैंक साफ़ करने वाली गाड़ियों के खिलाफ नगर निगम सख्त हो गया है। बुधवार को निगम के सहायक नगर अधिकारी दीपक गोस्वामी ने कार्रवाई करते हुए सेप्टिक टैंक साफ़ करने वाले दो टैंकर जब्त कर लिए। जब्त किये गए टैंकरों में एक टैंकर सुभाष कॉलोनी से और …
रुद्रपुर, अमृत विचार। बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सेप्टिक टैंक साफ़ करने वाली गाड़ियों के खिलाफ नगर निगम सख्त हो गया है। बुधवार को निगम के सहायक नगर अधिकारी दीपक गोस्वामी ने कार्रवाई करते हुए सेप्टिक टैंक साफ़ करने वाले दो टैंकर जब्त कर लिए। जब्त किये गए टैंकरों में एक टैंकर सुभाष कॉलोनी से और दूसरा टैंकर रमपुरा से जब्त किया गया।
गोस्वामी ने बताया कि मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा द्वारा टैंकर मालिकों की बैठक में वाहनों का पंजीकरण कराने के बाद ही काम करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि बावजूद इसके बिना रजिस्ट्रेशन और नियमों सेप्टिक टैंकों का संचालन किया जा रहा है। सहायक नगर अधिकारी दीपक गोस्वामी ने बताया कि मानकों को पूरा न करने वालों से निगम सख्ती से निपटेगा।
बिना रजिस्ट्रेशन इस तरह के वाहनों को चलाना सेप्टेज मैनेजमेंट अधिनियम 2019 की धारा के विरुद्ध है। टैंकर जब्त करने वाली टीम में अमृत योजना विशेषज्ञ अजय बंसल, सफाई निरीक्षक उदय वीर सिंह, पीआरडी जवान नरेंद्र नेगी तथा किशोरी लाल मौजूद थे।
