कोरोना को लेकर नैनीताल जिले में अलर्ट, बच्चों की सुरक्षा के लिए लिया बड़ा फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। बागेश्वर जिले के एक स्कूल में बच्चे के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नैनीताल जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। अब यहां भी सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से ऊपर के बच्चों की पढ़ाई हो रही है। स्कूल खुलने के बाद कोरोना संक्रमण न बढ़े ,इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग …

अमृत विचार, हल्द्वानी। बागेश्वर जिले के एक स्कूल में बच्चे के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नैनीताल जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। अब यहां भी सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से ऊपर के बच्चों की पढ़ाई हो रही है।


स्कूल खुलने के बाद कोरोना संक्रमण न बढ़े ,इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग व्यापक स्तर पर तैयारी कर रहा है।
सरकारी आदेश के बाद बागेश्वर में भी डेढ़ साल बाद स्कूल खुले लेकिन जांच में पहले दिन ही दिन कक्षा आठ का एक छात्र कोरोना संक्रमित पाया गया। स्कूल तीन दिन के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है।
कुमाऊं मंडल के अन्य जिलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। नैनीताल जिले में स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। एसीएमओ डा. रश्मि पंत ने कहा कि स्कूलों में सैनेटाइजेशन किया जा रहा है। साथ ही स्कूली बच्चों की कोरोना जांच भी बढ़ा दी गई है।

संबंधित समाचार