हल्द्वानी में अनूठा विरोध-प्रदर्शन, लालटेन लेकर ईमानदार अफसर ढूंढने निकले व्यापारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सरकारी महकमों में प्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्द्वानी के व्यापारियों ने अनूठी मुहिम शुरू की है। शुक्रवार को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल और राज्य आंदोलनकारी समाज संगठन के बैनर तले व्यापारी भरी दोपहरी में हाथों में लालटेन और फूलमाला लेकर विभिन्न दफ्तरों में गए। इस दौरान भ्रष्टाचार नहीं सहेंगे, भ्रष्टाचारियो हल्द्वानी छोड़ो …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सरकारी महकमों में प्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्द्वानी के व्यापारियों ने अनूठी मुहिम शुरू की है। शुक्रवार को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल और राज्य आंदोलनकारी समाज संगठन के बैनर तले व्यापारी भरी दोपहरी में हाथों में लालटेन और फूलमाला लेकर विभिन्न दफ्तरों में गए। इस दौरान भ्रष्टाचार नहीं सहेंगे, भ्रष्टाचारियो हल्द्वानी छोड़ो के नारे लगाए।

तहसील गेट के बाहर लालटेन लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हम प्रदेश में ईमानदार अफसर ढूंढने निकले हैं। कोई अधिकारी या कर्मचारी ईमानदार हो तो अपने कार्यालय से बाहर आए। हम उनका फूलमाला से स्वागत करना चाहते हैं। दावा किया कि कोई भी अफसर आगे नहीं आया। आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रदेश में ईमानदारी अधिकारी ढूंढे नहीं मिल रहे।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि भ्रष्टाचार प्रदेश में जड़ें जमा चुका है। विगत चार दिन से अभियान चलाकर ईमानदार अफसर ढूंढ रहे हैं लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। अगर कोई ईमानदार अफसर मिलता है तो हम उसका सार्वजनिक सम्मान करेंगे।

Honest प्रदर्शन करते व्यापारी और राज्य आंदोलनकारी।

इस मौके पर जगमोहन सिंह चिलवाल, आफताफ हुसैन, सुशील भट्ट, जिला युवा अध्यक्ष रवि गुप्ता, बृजमोहन सिजवाली, उमेश चंद्र बेलवाल, गुरु चरण सिंह, रंजीत साहू, आकाश जायसवाल, भुवन चंद्र तिवारी, नगर महामंत्री अजय कृष्ण गोयल, उपाध्यक्ष कार्तिक दास आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:

हल्द्वानी: 25 कांग्रेसियों ने किया घर वापसी का आवेदन, अब हाईकमान को लेना है फैसला

संबंधित समाचार