बलिया: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मृतका के परिजनों ने दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। जिले के रेवती थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर दियरांचल मानगढ़ में 22 वर्षीय विवाहिता रितु कुमारी ने गुरुवार की शाम कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। स्वजनों के अनुसार रितु का विवाह 10 दिसंबर 2020 को सहतवार थाना क्षेत्र …

बलिया। जिले के रेवती थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर दियरांचल मानगढ़ में 22 वर्षीय विवाहिता रितु कुमारी ने गुरुवार की शाम कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। स्वजनों के अनुसार रितु का विवाह 10 दिसंबर 2020 को सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर निवासी हरे राम यादव के पुत्र हरेंद्र यादव से हुआ था।

रितु छह महीने तक ससुराल में रही। आरोप है कि ससुराल वाले मोटरसाइकिल व अन्य दहेज के सामान के लिए प्रताड़ित करते थे। इस बात को लेकर कई बार पंचायत हुई। पति ने रितु को उम्र में एक साल बड़ी बताकर साथ रखने से इनकार कर दिया। इसको लेकर रितु मानसिक दबाव में थी। मई में वह मायके चली आई थी।

घटना के बाद मौके पर पहुंची रेवती पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव ने पति, ससुर, सास, ननद व देवर के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार