हल्द्वानी: देवलचौड़ से रुद्रपुर तक बनेगी 22 किमी ‘बाइकर्स लैन’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। रामपुर रोड के चौड़ीकरण के साथ-साथ बाइकर्स की सुविधाओं के लिए एक लैन भी तैयार की जाएगी। साइकिल सहित दोपहिया वाहन के मुसाफिर इस सेफ जोन में चल सकेंगे। यह लैन देवलचौड़ से रुद्रपुर पंतनगर तिराहे तक करीब 22 किमी तक तैयार की जाएगी। इस सड़क के दस मीटर तक के चौड़ीकरण का …

हल्द्वानी,अमृत विचार। रामपुर रोड के चौड़ीकरण के साथ-साथ बाइकर्स की सुविधाओं के लिए एक लैन भी तैयार की जाएगी। साइकिल सहित दोपहिया वाहन के मुसाफिर इस सेफ जोन में चल सकेंगे। यह लैन देवलचौड़ से रुद्रपुर पंतनगर तिराहे तक करीब 22 किमी तक तैयार की जाएगी। इस सड़क के दस मीटर तक के चौड़ीकरण का यह प्रोजेक्ट हल्द्वानी व रुद्रपुर लोनिवि मिलकर पूरा करेंगी।

केंद्र सरकार द्वारा रामपुर रोडपर हल्द्वानी-दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग के लिए 58 करोड़ रुपये जारी किए थे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग को इस बजट के साथ मार्ग निर्माण जीओ तैयार करना था। काफी समय से इस प्रोजेक्ट की फाइल आगे नहीं बढ़ सकी थी। अब लोनिवि की तकनीकी कमेटी ने डिजाइन के साथ प्रस्ताव तैयार कर फाइल वित्त समिति के पास पहुंचा दी है। इस प्रोजेक्ट में 21.64 किमी तक सड़क चौड़ीकरण का काम होना है। काम की शुरुआत रुद्रपुर पंतनगर तिराहे से होगी। यहां सात मीटर चौड़ी मुख्य सड़क और उसके दोनों साइड पर डेढ़-डेढ़ मीटर की बाइकर्स लैन तैयार की जाएगी।

रुद्रपुर लोनिवि करीब सात किमी तक इस प्रोजेक्ट पर काम करेगी। रामपुर रोड पर दूसरी रैलवे क्रॉसिंग के बाद काम लोनिवि हल्द्वानी के अधीन होगा। बाइकर्स लैन की पहचान के लिए सफेद पट्टी भी बनाई जाएगी। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट से रामपुर रोड पर अक्सर होने वाले हादसों में कमी आएगी। सिडकुल की वजह से दो पहिया वाहनों से हल्द्वानी से रुद्रपुर आने जाने वाले मुसफिरों की संख्या अधिक हो चुकी है, जबकि इस रोड पर भारी वाहन भी खूब दौड़ते हैं। इस प्रोजेक्ट से यातायात के बीच होने वाले हादसों में कमी होने की संभावना बढ़ जाएगी।

एक हजार से ज्यादा विद्युत पोल हटेंगे
रामपुर रोड पर इस प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले लोनिवि को पावर कार्पोरेशन से सामंजस्व बैठाना पड़ेगा। करीब एक हजार से ज्यादा की संख्या में बिजली के पोल इस रोड पर बताए जा रहे हैं। इन्हें हटाने का काम बिजली विभाग को करना होगा। इसके लिए लोनिवि द्वारा एक पत्र बिजली विभाग को भेजा जाएगा। इसके साथ ही इस रोड पर जो अतिक्रमण है, उसे भी चिन्हित किया जाएगा। नोटिस कार्रवाई के बाद उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

दोनों किनारों पर शिफ्ट होंगी पेयजल लाइनें
रामपुर रोड पर देवल चौड़ से रुद्रपुर के पंतनगर तिराहे तक कई आवासीय कालोनियां हैं। इस रोड पर पानी की लाइनें भी बिछी हुई हैं। प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले लोनिवि सड़क के बीच में बिछी पेयजल लाइनों को सड़क के दोनों किनारों पर शिफ्ट करवाएगी। इसके लिए दोनों ही जिलों की जलसंस्थान विभाग को पत्र लिख इस कार्रवाई के लिए कहा जाएगा। इससे पेयजल लाइन गड़बड़ाने पर उसे सड़क को बार बार बीच से नहीं खोदा जाएगा और सड़क लंबे समय तक दुरुस्त रहेगी।

देवलचौड़ से रुद्रपुर के पंतनगर तिराहे के अंडरपास तक 10 मीटर चौड़ी सड़क तैयार की जाएगी। सात मीटर सड़क पर भारी वाहन और दोनों साइड डेढ़ डेढ़ मीटर की सड़क पर बाइकर्स लैन तैयार होगी। इससे दोपहिया वाहन चालकों को सुविधा रहेगी। जीओ जारी होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।-अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि

संबंधित समाचार