ट्रैक्टर से गिरा किसान, हैरो की चपेट में आकर मौत
रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रैक्टर से गिरे एक किसान की हैरो की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर स्थित मोर्चरी भिजवाया। बताया जा रहा है कि किसान नशे की हालत में था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात थाना …
रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रैक्टर से गिरे एक किसान की हैरो की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर स्थित मोर्चरी भिजवाया। बताया जा रहा है कि किसान नशे की हालत में था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात थाना दिनेशपुर के गूलरभोज के पड़किया डाम निवासी फुम्मन सिंह (40) पड़ोसी गांव में पार्टी में गया था।
वहां उसने नशे का सेवन भी किया। लौटते समय वह गांव की तरफ जा रहे हैरो लगे एक ट्रैक्टर पर सवार हो गया। नशे में होने के कारण वह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से हैरो की तरफ गिर गया जिसमें फंसकर उसकी गर्दन व पैर कट गया। उसकी चीख सुन जब तक चालक ने ट्रैक्टर रोकर देखा तब तक उसकी गर्दन धड़ से अलग हो चुकी थी। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर ले गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भिजवाया।
