घरों में नहीं आ रहा पानी , लोगों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। चंपावत जनपद के पाटी विकास खंड के बालातड़ी गांव में पिछले लंबे समय से पेयजल संकट से ग्रामीण जूझ रहे हैं। इस समस्या से गुस्साए ग्रामीणों ने पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुडिय़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। हर घर दस्तक अभियान के तहत बालातड़ी गांव पहुंचे कलखुडिय़ा के सम्मुख लोगों ने …

टनकपुर, अमृत विचार। चंपावत जनपद के पाटी विकास खंड के बालातड़ी गांव में पिछले लंबे समय से पेयजल संकट से ग्रामीण जूझ रहे हैं। इस समस्या से गुस्साए ग्रामीणों ने पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुडिय़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। हर घर दस्तक अभियान के तहत बालातड़ी गांव पहुंचे कलखुडिय़ा के सम्मुख लोगों ने लंबे समय से छाए पेयजल संकट का म़ुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के कारण क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं की जा रही है, जिससे ग्रामीण दूर दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का कहना था कि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत ग्रामीण खुद ही करते आए हैं लेकिन एक माह पूर्व हुई बारिश से लाइन काफी अधिक क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन लाइन ठीक नहीं की जा रही है, जिसके कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जिस स्थान पर जल स्रोत है वहां पर टैंक न होने के कारण दूषित पानी उसमें आता है, जिससे ग्रामीणों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ता है। हिमेश कलखुडिय़ा ने ग्रामीणों की मांग प्रशासन व जल संस्थान के अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन करने वालों में राजू भट्ट, सूरज कुमार, नीरज भट्ट, मोहन चंद्र, बसंत बल्लभ भट्ट, विद्याधर भट्ट, जय राम, मुकेश जोशी, दीपक भट्ट, सुरेश चंद्र, विद्याधर भट्ट, सुरेश राम, ललित मोहन भट्ट, महेश खर्कवाल समेत तमाम महिलाएं भी शामिल रहे। बाद में हेमेश कलखुडिय़ा ने बालातड़ी व करौली के ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि मलबा आने से गांवों को जोडऩे वाले कई पैदल मार्ग बदहाल हो गए हैं।इधर जल संस्थान के ईई बिलाल युनूस ने बताया कि संबंधित जेई को मामले की जांच कर पाइप लाइन ठीक करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार