हल्द्वानी: मांगें नहीं मानी तो भड़क गए ठेकेदार, अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चार सूत्री मांगों को लेकर बीते पांच दिन से धरने पर बैठे कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर सोसायटी हल्द्वानी के ठेकेदारों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। नाराज ठेकेदारों ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। और विभागीय अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के अध्यक्ष योगेश तिवारी ने कहा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चार सूत्री मांगों को लेकर बीते पांच दिन से धरने पर बैठे कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर सोसायटी हल्द्वानी के ठेकेदारों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। नाराज ठेकेदारों ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। और विभागीय अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की।

यूनियन के अध्यक्ष योगेश तिवारी ने कहा कि ठेकेदारों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। वर्षों से लंबित जिला योजना के भुगतान, विभाग द्वारा निम्न दरों में स्टीमेट बनाने, रॉयल्टी प्रपत्र मांगे जाने और समयवृद्धि प्रपत्रों का अधिक्षण अभियंता व मुख्य अभियंता कार्यालय में वर्षों से लंबित रहने के विरोध में प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

संबंधित समाचार