हल्द्वानी: सामुदायिक केंद्र पर हो गया कब्जा, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का नगर निगम में प्रदर्शन
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के वार्ड नंबर 32 में बने सामुदायिक केंद्र पर व्यक्ति विशेष के कब्जे का आरोप लगाते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर निगम दफ्तर में प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द से जल्द सामुदायिक भवन को आम जनता के लिए …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के वार्ड नंबर 32 में बने सामुदायिक केंद्र पर व्यक्ति विशेष के कब्जे का आरोप लगाते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर निगम दफ्तर में प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द से जल्द सामुदायिक भवन को आम जनता के लिए उपलब्ध कराने की मांग की।

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नफीस अहमद ने कहा कि साल 2000 में सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया गया था, लेकिन अवैध कब्जे से जनता को इसका लाभ नहीं मिल सका। उन्होंने जल्द से जल्द सामुदायिक केंद्र को खुलवाकर वहां एक स्टाफ की तैनाती करने की मांग की है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष सिराज अहमद, विधानसभा अध्यक्ष मोनू कुमार, मनीष गौतम, सुलेमान मलिक, शाकिर, विक्की, अमर राणा, आकाश, मुशरत अली आदि मौजूद थे।
