हल्द्वानी: भ्रष्टाचार में पेशकार को पांच साल की कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण प्रीतू शर्मा की न्यायालय से शुक्रवार को तहसील खटीमा ऊधमसिंह नगर के पेशकार सतपाल सिंह को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 188 की धारा सात के तहत पांच वर्ष के सश्रम कारावास व 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण प्रीतू शर्मा की न्यायालय से शुक्रवार को तहसील खटीमा ऊधमसिंह नगर के पेशकार सतपाल सिंह को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 188 की धारा सात के तहत पांच वर्ष के सश्रम कारावास व 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने पर 3 वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

मीरा सोनकर निवासी वार्ड नम्बर 7 खटीमा ऊधमसिंह नगर ने 24 मई 2014 को सतर्कता अधिष्ठान कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि यूएसनगर खटीमा में तैनात पेशकार निजी जमीन के दाखिल खारिज के ऐवज में उनसे 15 हजार रुपये की मांग कर रहा है। निरीक्षक केएन शर्मा के नेतृत्व में ट्रैप टीम ने 27 मई को पेशकार सतपाल को मीरा से 15 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

संबंधित समाचार