प्रतापगढ़: BJP और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प, सांसद समेत कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। जिले के सांगीपुर विकास खंड में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद संगमलाल गुप्ता के पार्टी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। जिसमें आरोप है कि कांग्रेसियों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद सांसद संगमलाल गुप्ता (MP Sangam Lal Gupta) की कई गाड़ियों को …

प्रतापगढ़। जिले के सांगीपुर विकास खंड में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद संगमलाल गुप्ता के पार्टी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। जिसमें आरोप है कि कांग्रेसियों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

इसके बाद सांसद संगमलाल गुप्ता (MP Sangam Lal Gupta) की कई गाड़ियों को पथराव और लाठी-डंडे से क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट की इस घटना में कई कार्यकर्ता और पुलिस के कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

बता दें कि सांगीपुर विकास खंड में आयोजित आरोग्य मेले में बीजेपी सांसद के पहुंचने पर हंगामा हो गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी और विधायक आराधना मिश्र मोना पहुंचे थे। दोनों दलों बीजेपी समर्थकों और कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई और अफरातफरी मच गई।

 

 

आरोप है कि कांग्रेसियों की संख्या अधिक होने के कारण भाजपाइयों को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ सांगीपुर ब्लॉक परिसर में चल रहे गरीब कल्याण दिवस पर आयोजित जन आरोग्य मेले में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर नोक-झोंक हुई।

बीजेपी सांसद पर हुए हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘ भाजपा सरकार में जिस तरह सरेआम हिंसा को प्रोत्साहन-संरक्षण दिया गया, उसका खामियाजा आज उसके ही सांसदों-विधायकों को भुगतना पड़ रहा है।

ये अपने जनप्रतिनिधियों तक को संरक्षण नहीं दे पा रही है। उप्र भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था फरार है। जनआक्रोश का हिंसक होना अच्छा नहीं होता।’

नारेबाजी से भड़के कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं के साथ सरकार की ओर से आयोजित मेले को सकुशल चलाया जा रहा था। तभी भारी लाव लश्कर के साथ सांसद संगमलाल गुप्ता वहां पहुंच गए। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी उत्तेजित होकर नारेबाजी शुरू कर दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सांसद के साथ आए दो कार्यकर्ताओं ने चल रहे कार्यक्रम में माइक छीनकर तोड़ दिया। जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क गए। दोनों पक्ष के नेतागण अपने-अपने कार्यकर्ताओं को हाथ जोड़कर समझाते रहे, लेकिन दोनों कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और हालत बेकाबू हो गया।

कार्यकर्ताओं को गिरा गिरा कर मारा गया- सांसद

आपसी भिडंत में 3 गाडियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए और सांसद संगम लाल गुप्ता को भी चोट लगी है। बीजेपी सांसद संगमलाल गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उनका कहना था की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के लोगों पर जानलेवा हमला किया।

BJP सांसद की पिटाई पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सख्त कार्रवाई की जाएगी। सांसद के साथ हिंसा की घटना पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस अब उत्तर प्रदेश में ‘बुझते हुए दिए’ जैसी है, और हताशा में आकर हिंसक घटनाएं कर रही है, लेकिन ऐसी घटनाओं को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और प्रशासन से अपेक्षा करते हैं कि कठोर कार्रवाई की जाए।

संबंधित समाचार