हल्द्वानी: एक सटोरिया और दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा पुलिस ने भूरा निवासी इन्द्रानगर बरसाती बनभूलपुरा को सट्टे की खाईबाड़ी करते साबरी मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और1630 रुपए बरामद किए हैं। टीम में का. अशोक कुमार, का. प्रकाश शर्मा थे। जबकि दूसरे मामले में बनभूलपुरा के एसआई …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा पुलिस ने भूरा निवासी इन्द्रानगर बरसाती बनभूलपुरा को सट्टे की खाईबाड़ी करते साबरी मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और1630 रुपए बरामद किए हैं। टीम में का. अशोक कुमार, का. प्रकाश शर्मा थे।
जबकि दूसरे मामले में बनभूलपुरा के एसआई विजय पाल, का. प्रमोद भट्ट व का. ललित मेहरा ने अलग-अलग मामलों में बनभूलपुरा निवासी दो व्यक्तियों को 2.9 व 3.2 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

