हल्द्वानी: सरकार नहीं मानी तो होगा उग्र आंदोलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल कर्मचारियों की हड़ताल 26वें दिन भी जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार नहीं मानी तो आंदोलन को उग्र रूप दिय जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से सरकार के ऊपर होगी। बुद्ध पार्क में संगठन के अध्यक्ष पीएस बोहरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नियमितिकरण की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल कर्मचारियों की हड़ताल 26वें दिन भी जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार नहीं मानी तो आंदोलन को उग्र रूप दिय जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से सरकार के ऊपर होगी।
बुद्ध पार्क में संगठन के अध्यक्ष पीएस बोहरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नियमितिकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मचारी एकजुट हैं।

हम अपनी मांगें पूरी करवाए बिना हड़ताल से पीछे नहीं हटेंगे। कहा कि सरकार हमारी मांगों को अनसुना करके हमारा मनोबल तोड़ना चाहती है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान हेमा आर्या, प्रेमा ओली, मोनिका नंद, नेत्रपाल, प्रकाश जोशी, प्रकाश शर्मा, कविता मनराल, सीमा तिवारी, खेमराज साहू, सुशील कुमार, राकेश कुमार आदि थे।

संबंधित समाचार