अगर आप भी कर चुके हैं 10वीं पास, तो इंडियन रेलवे में करें अप्लाई, 3 अक्टूबर है लास्ट डेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आपके पास आईटीआई का सर्टिफिकेट है, तो आपके पास इंडियन रेलवे में अप्रेंटिस का सुनहरा मौका है। इंडियन रेलवे चितरंजन लोकोमोटिव वर्क ने अप्रेंटिस के 492 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 3 अक्टूबर 2021 है। खास बात यह है कि अप्रेंटिस के इन पदों पर उम्मीदवारों का …

अगर आपके पास आईटीआई का सर्टिफिकेट है, तो आपके पास इंडियन रेलवे में अप्रेंटिस का सुनहरा मौका है। इंडियन रेलवे चितरंजन लोकोमोटिव वर्क ने अप्रेंटिस के 492 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 3 अक्टूबर 2021 है। खास बात यह है कि अप्रेंटिस के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन 10वीं की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिस के दौरान हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।

भर्ती की महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 15 सितंबर 2021
आवेदन की अंतिम तारीख- 3 अक्टूबर 2021
फॉर्म कंप्लीट करने की तारीख- 3 अक्टूबर 2021
मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख- अभी तय नहीं

यहां देखें वैकेंसी डिटेल
फिटर- 200 पद
इलेक्ट्रीशियन- 112 पद
वेल्डर- 88 पद
मैकेनिस्ट- 56 पद
टर्नर- 50 पद
पेंटर- 12 पद
रेफ्रिजरेशन एंड एसी- 04 पद

जरूरी योग्यता और उम्र सीमा
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा की बात करें तो आवेदकों की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए। इंडियन रेलवे के नियमों के मुताबिक रिज़र्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

एप्लीकेशन फीस
इन पदों पर सभी कैटेगरी के लिए आवेदन निशुल्क हैं। उम्मीदवारों को किसी तरह की एप्लीकेशन फीस देने की जरूरत नहीं है।

जान लें आवेदन का तरीका
अगर आप अप्रेंटिस के इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो उम्मीदवारों को अप्रेंटिस पोर्टल https://apprenticeshipindia.org पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को इस पोर्टल पर अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आप इंडियन रेलवे चितरंजन लोकोमोटिव वर्क की वेबसाइट https://clw.indianrailways.gov.in पर जा सकते हैं ।

इसे भी पढ़ें….

जम्मू: सीजफायर समझौते के बावजूद भी आतंकियों से घुसपैठ कराने में जुटा है पाकिस्तान

संबंधित समाचार