हल्द्वानी: कात्यायनी फाउंडेशन ने नैब में रोपे पौधे, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में की सफाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कात्यायनी फाउंडेशन ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद फाउंडेशन के सदस्यों ने नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड स्कूल में पौधरोपण किया। संस्थाध्यक्ष आशा शुक्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमणकाल ने समाज के लोगों को ऑक्सीजन की महत्ता समझा दी है। जिसे देखते हुए हमें पर्यावरण संरक्षण …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कात्यायनी फाउंडेशन ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद फाउंडेशन के सदस्यों ने नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड स्कूल में पौधरोपण किया।

संस्थाध्यक्ष आशा शुक्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमणकाल ने समाज के लोगों को ऑक्सीजन की महत्ता समझा दी है। जिसे देखते हुए हमें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना होगा। कहा कि हमारा दायित्व महज पौधे रोपित करने से पूरा नहीं हो जाता। रोपित किए गए पौधों की देखरेख कर उन्हें वृक्ष बनाना भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों से आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम में संस्था महामंत्री कपिल अग्रहरि, उपाध्यक्ष शालीन शिखर शुक्ला, कोषाध्यक्ष अतुल जायसवाल, मीडिया प्रभारी विजय साहू, मनोज आर्या, हरीश मिश्रा, सुजीत साहू, रवि साहू, शिवम चौधरी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार