120 बाहरी व्यक्तियों का पुलिस ने कराया सत्यापन, दिए ये सख्त निर्देश
भवाली, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली अशोक कुमार के निर्देशन पर नगर में बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों, मजदूरों के सत्यापन हेतु सत्यापन अभियान चलाया जा रहा हैं। सत्यापन के लिए पुलिस लाउड स्पीकर के माध्यम से मुनादी कर प्रचार-प्रसार कर रही हैं। वही पुलिस टीम नगर के विभिन्न क्षेत्रों …
भवाली, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली अशोक कुमार के निर्देशन पर नगर में बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों, मजदूरों के सत्यापन हेतु सत्यापन अभियान चलाया जा रहा हैं। सत्यापन के लिए पुलिस लाउड स्पीकर के माध्यम से मुनादी कर प्रचार-प्रसार कर रही हैं। वही पुलिस टीम नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बाहरी लोगों के सत्यापन कर रही हैं।
अभियान के दौरान सोमवार को कोतवाली में 120 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन किए गए। साथ ही बिना सत्यापन के लंबे समय से रह रहे लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को 120 लोगों के सत्यापन किए गए। वही लंबे समय से सत्यापन बिना रह रहे लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।।
