उपनल कर्मचारियों से बात करें राज्य सरकार, युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा कांग्रेस ने उपनल कर्मचारियों को समर्थन दे दिया है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर राज्य सरकार से हड़ताली उपनल कर्मचारियों से वार्ता करने और हड़ताल समाप्त करवाने की मांग की है। युवा कांग्रेस के प्रदेश  उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व कार्यकर्ता एसडीएम कोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम कार्यालय में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा कांग्रेस ने उपनल कर्मचारियों को समर्थन दे दिया है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर राज्य सरकार से हड़ताली उपनल कर्मचारियों से वार्ता करने और हड़ताल समाप्त करवाने की मांग की है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश  उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व कार्यकर्ता एसडीएम कोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंप कर कहा कि कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल के 695 कर्मचारी बीती दो सितंबर से हड़ताल पर हैं।

समान कार्य समान वेतन, नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं लेकिन राज्य सरकार इस विषय पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने नियमितीकरण के आदेश दिए थे इस आदेश को ही लागू किया जाएगा।

प्रदेश सचिव राजू रावत ने कहा कि एक साथ 695 कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से एसटीएच में स्वास्थ्य सेवाएं भी लड़खड़ाई हैं।

जिलाअध्यक्ष गजेन्द्र सिंह गौनिया ने कहा कि राज्य सरकार को उपनल कर्मचारियों से वार्ता करनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान हो ताकि हड़ताल खत्म हो। इसी के साथ ही बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं उन्हें भी पटरी पर लाने की कोशिश की जा सके।

संबंधित समाचार