हल्द्वानी: चौफुला चौराहे पर एकजुट हुए बेरोजगार, चलाया ‘मिस कॉल’ अभियान
हल्द्वानी, अमृत विचार। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा। बुधवार को चौफुला चौराहे के पास युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक कठायत के नेतृत्व में रोजगार दो मुहिम और 7669040884 नंबर पर मिस कॉल अभियान का शुभारंभ किया। हृदयेश कुमार ने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा। बुधवार को चौफुला चौराहे के पास युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक कठायत के नेतृत्व में रोजगार दो मुहिम और 7669040884 नंबर पर मिस कॉल अभियान का शुभारंभ किया।

हृदयेश कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार पर युवा वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाया। त्रिलोक कठायत ने कहा कि सरकार ने हर सरकारी विभाग का निजीकरण कर दिया है, जिससे युवाओं के रोजगार के अवसर समाप्त हो गए हैं। भाजपा सरकार ने सात वर्षों में 14 करोड़ युवा बेरोजगार कर दिए हैं।

रोजगार के लिए करें मिस कॉल
युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार ने कहा कि रोजगार के लिए मिस कॉल अभियान भी चलाया जा रहा है। रोजगार के लिए जूझ रहे युवा के लिए 7669040884 मोबाइल नंबर लॉंच किया गया है। इस नंबर पर युवा मिस कॉल कर सकते हैं।
इस दौरान युवा कांग्रेस विधानसभा सचिव पंकज अधिकारी, भरत चौहान, अनुज कुमार, जगदीश आर्य, अभिषेक आर्य, आशीष खत्री, निर्मल पांडे, राहुल सोराडी, आनंद जोशी, पंकज नेगी, गौतम आर्य, मोनू आर्य, शुभम आर्य, सागर कुमार, नीरज माजिला, रवि आर्य, वीर सिंह, प्रकाश कुमार, परवेज अंसारी आदि मौजूद रहे।
