अमरोहा: सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत, सात लोग घायल
अमरोहा, अमृत विचार। मंगलवार की रात सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों …
अमरोहा, अमृत विचार। मंगलवार की रात सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलवार की रात अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कांठ रोड पर करीब दस बजे बिजनौर के थाना स्योहारा के ग्राम कासमपुर निवासी विपिन, दिनेश, चरन सिंह, विजयपाल सिंह, नेतराम, बंटी, नरपत, पीतम और आदेश मंगलवार को अमरोहा में मजदूरी करने आए थे। यहां पर सभी लोगों ने मिलकर एक नाला खुदाई का कार्य किया और काम पूरा होने के बाद रात में ही सभी लोग ई-रिक्शा में सवार होकर घर जाने लगे।
शहर से थोड़ी दूरी चलने पर कांठ रोड पर पेट्रोल पंप के सामने कांठ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसमें विपिन व विजयपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई तथा सात मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर एसओ देहात सुनील मलिक मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
जबकि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया। घटना स्थलपर चीखपुकार मच गई। जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया है। अमरोहा देहात थाना अध्यक्ष ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया है। मृतक विपिन के भाई कपिल कुमार की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
