रामनगर: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्र की एक युवती के साथ रामनगर-हल्द्वानी रोड पर स्थित एक गांव के होटल में चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आया है। युवती ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार की देर …

रामनगर, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्र की एक युवती के साथ रामनगर-हल्द्वानी रोड पर स्थित एक गांव के होटल में चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आया है। युवती ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार की देर रात युवती ने दी तहरीर में बताया कि चार युवक उसे बहला-फुसलाकर बीती 10 सितंबर को एक होटल में ले गए थे, जहां उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ ही उसकी वीडियो भी बनाई गई। पीड़ित युवती का आरोप है कि मंगलवार को भी इन चारों युवकों ने पुनः उससे होटल में चलने को कहा और मना करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। इसी बीच मौके पर युवकों की हरकतों को कुछ महिलाओं ने देख लिया तो वह मौके से भाग गए।

कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने रेलवे पड़ाव निवासी शिवराज सिंह, ऋतिक वर्मा, पैठ पड़ाव निवासी बालम सिंह व टेड़ा निवासी गौरव रावत के खिलाफ धारा 454 घ और 354 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित युवती का भी सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार