मुख्यमंत्री 15 को हल्द्वानी में , प्रशासन हुआ अलर्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 अक्तूबर को हल्द्वानी दौरे पर हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। कोतवाली परिसर में एसपी यातायात हरीश वर्मा ने पुलिस कर्मियों को यातायात संंबंधी दिशा निर्देश दिए। कोतवाली परिसर में एसपी ट्रैफिक हरीश वर्मा ने पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर बनाए गए …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 अक्तूबर को हल्द्वानी दौरे पर हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। कोतवाली परिसर में एसपी यातायात हरीश वर्मा ने पुलिस कर्मियों को यातायात संंबंधी दिशा निर्देश दिए।
कोतवाली परिसर में एसपी ट्रैफिक हरीश वर्मा ने पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर बनाए गए प्लान के अनुरुप कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि इस प्लॉन को शहर के एक नक्शे पर तैयार किया गया है। जब मुख्यमंत्री शहर में होंगे तो इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि सड़कों के किनारे वाहन पार्क न होने दिए जाएं, खासतौर पर जिस रूट से फ्लीट निकलेगी।

मात्र 10 मिनट के लिए किया जाएगा डायवर्जन
सबसे बड़ी बात यह तय की गई कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान रुट डायवर्जन 10 मिनट से ज्यादा का नहीं किया जाएगा। ताकि जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।
