आकाशीय बिजली गिरने से गूलरभोज के युवक की गुजरात में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गूलरभोज, अमृत विचार। गूलरभोज के एक युवक की गुजरात में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार नई बस्ती वार्ड 4 निवासी खोकन मंडल पुत्र गोपाल मंडल अपने 6 साथियों के साथ नौकरी के लिए गुजरात के सुरेंद्र नगर गया था। बताया जा रहा है मंगलवार की शाम …

गूलरभोज, अमृत विचार। गूलरभोज के एक युवक की गुजरात में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार नई बस्ती वार्ड 4 निवासी खोकन मंडल पुत्र गोपाल मंडल अपने 6 साथियों के साथ नौकरी के लिए गुजरात के सुरेंद्र नगर गया था।

बताया जा रहा है मंगलवार की शाम वह खोकन जलाशय में मछली पकड़ने लिए कांटा लगाने के बाद झाले की ओर आ रहा था तभी अचानक आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर गई। खोकन की मौके पर ही मौत हो गई। खोकन का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके घर पहुंचने की संभावना है। इधर खोकन की मौत की खबर सुनकर परिजन में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार