हल्दूचौड़: बिजली विभाग में तैनात बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग पिता ने भी तोड़ा दम
हल्दूचौड़, अमृत विचार। गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गत सप्ताह हुए हादसे में बिजली विभाग के अवर अभियंता की मौत के बाद गुरुवार सुबह उनके पिता की भी मौत हो गई है। घायल पिता का उपचार हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। तगौरतलब है कि क्षेत्र के नाथूपुर गांव निवासी व हल्द्वानी …
हल्दूचौड़, अमृत विचार। गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गत सप्ताह हुए हादसे में बिजली विभाग के अवर अभियंता की मौत के बाद गुरुवार सुबह उनके पिता की भी मौत हो गई है। घायल पिता का उपचार हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

तगौरतलब है कि क्षेत्र के नाथूपुर गांव निवासी व हल्द्वानी बिजली विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत 45 वर्षीय गृजेश पंत गत 23 सितंबर को तड़के करीब साढ़े तीन बजे कार से अपनी मां आशा पंत का इलाज करवाने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ उनके पिता श्यामदत्त पंत भी थे। कार आगरा जनपद के बासौनी थाना क्षेत्र के कुंवरखेड़ा गांव निवासी चालक राजू चला रहा था। गजरौला में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में अवर अभियंता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार उसके माता-पिता व चालक घायल हो गए।
मृतक अवर अभियंता के पिता श्याम दत्त पंत का हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जबकि उनकी माता को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया था। गुरुवार की तड़के श्यामदत्त पंत ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बेटे की मौत के गम व दुर्घटना में लगे चोटों से वह उबर नहीं पा रहे थे। घर के दो सदस्यों की मौत से परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।
