हल्द्वानी: पांच महीने में बाद लीसे की कमाई ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़िए पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड-19 महामारी की वजह से टल रही लीसा की नीलामी आखिरकार संपन्न हो गई है। वन विभाग को 23 हजार कुंतल लीसा की नीलामी से तकरीबन 20 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होगा। नैनीताल वन डिवीजन के डीएफओ बीजूलाल ने बताया कि अप्रैल में लीसा नीलामी हुई थी। इसके बाद कोविड-19 महामारी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड-19 महामारी की वजह से टल रही लीसा की नीलामी आखिरकार संपन्न हो गई है। वन विभाग को 23 हजार कुंतल लीसा की नीलामी से तकरीबन 20 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होगा।

नैनीताल वन डिवीजन के डीएफओ बीजूलाल ने बताया कि अप्रैल में लीसा नीलामी हुई थी। इसके बाद कोविड-19 महामारी के प्रकोप से नीलामी प्रक्रिया नहीं हुई थी। अब पांच माह बाद लीसा नीलामी हुई। इस नीलामी में नैनीताल, अल्मोड़ा, सिविल सोयम अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत का लीसा नीलाम किया गया। नीलामी में उत्तराखंड के साथ-साथ उप्र, हिमाचल प्रदेश के व्यापारियों ने भी हिस्सा लिया।

नीलामी से वन विभाग को कुल 20 करोड़ का राजस्व मिलेगा इससे वन पंचायतों का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान वन संरक्षक दक्षिणी वन वृत्त कुबेर सिंह बिष्ट, डीएफओ नैनीताल टीआर बीजूलाल, रेंजर हनुमानगढ़ी बीपी हरबोला, रेंजर सुल्तानगरी एमसी जोशी व स्टॉक प्रभारी महेंद्र सिंह मौजूद थे।

 

संबंधित समाचार