उत्तराखंड रोडवेज संविदा कर्मचारी पांच को देंगे धरना, समान काम समान वेतन की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी संगठन से कर्मचारी 5 अक्तूबर को प्रदेशभर में डिपो स्तर पर धरना देंगे। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिंगवाल का कहना है कि नियमितीकरण और नियमित किए जाने तक समान काम समान वेतन की निति लागू करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रबंधन एक सूत्रीय …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी संगठन से कर्मचारी 5 अक्तूबर को प्रदेशभर में डिपो स्तर पर धरना देंगे। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिंगवाल का कहना है कि नियमितीकरण और नियमित किए जाने तक समान काम समान वेतन की निति लागू करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रबंधन एक सूत्रीय इस मांग को पूरा नहीं कर रहा है। अब मजबूरन चरणबद्ध आंदोलन की राह पर जाना मजबूरी हो गई है।

बताया 5 अक्तूबर को डिपो स्तर पर धरने से आंदोलन की शुरुआत होगी। प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश जोशी ने दूसरे चरण में 12 अक्तूबर को देहरादून मुख्यालय में धरना देंगे है। उसके बाद 19 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

संबंधित समाचार