व्यापार के लिए निकला था सिकंदर, मौत पर उठे कई सवाल
खटीमा, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के इकलौते पुत्र युवा व्यवसायी सिकंदर सिंह कलेर के देहरादून के होटल में मृत मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वरिष्ठ आप नेता कलेर परिजन व परिचितों के साथ देहरादून पहुंच गए। युवा व्यवसायी सिकंदर नैनीताल में कलेर गैस एजेंसी …
खटीमा, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के इकलौते पुत्र युवा व्यवसायी सिकंदर सिंह कलेर के देहरादून के होटल में मृत मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वरिष्ठ आप नेता कलेर परिजन व परिचितों के साथ देहरादून पहुंच गए।
युवा व्यवसायी सिकंदर नैनीताल में कलेर गैस एजेंसी व भीमताल में होटल आदि कारोबार को देख रहा था। इसी सिलसिले में वह दो, तीन दिन से उत्तरकाशी में व्यापार के काम से निकला था, इस बीच देहरादून में बुधवार को एक होटल में रूका था। बुधवार की रात करीब आठ बजे उसकी परिजनों से बात हुई थी। सुबह फोन किया तो स्विच ऑफ आ रहा था।
जानकारी के अनुसार एसएस कलेर का यूपी सीमा से सटे दाह ढाकी में फार्म हाउस है। आप नेता अमन अरोड़ा ने बताया कि एसएस कलेर का परिवार वर्तमान में नगर के अल्केमिस्ट रोड स्थित घर में रह रहा है। उनके परिवार में बड़ी पुत्री जसनदीप कौर का पंजाब के अमृतसर में विवाह हुआ है, जबकि इकलौता पुत्र सिकंदर सिंह कलेर वर्तमान में नैनीताल गैस एजेंसी व भीमताल में होटल आदि के कोराबार को देख रहा था। वह बिजनेस के काम से उत्तरकाशी को निकला था, इस बीच वह बुधवार को देहरादून के होटल रोजवुड में रूका था।
रात करीब आठ बजे उसकी परिजनों से फोन पर बात हुई। इसके बाद सुबह स्विच ऑफ आ रहा था। इस बीच अनहोनी की सूचना मिली।
इधर, युवा व्यवसायी के देहरादून में मृत मिलने की सूचना से परिजनों व परिचितों में कोहराम मच गया। उनके परिवार व परिचित देहरादून को रवाना हो गए। परिवार के साथ देहरादून जा रहे आप नेता अरोड़ा ने बताया कि घर से सभी परिजन देहरादून पहुंच गए हैं।
दाह ढाकी स्थित फार्म हाउस क्षेत्र व खटीमा नगर के अल्केमिस्ट रोड की कालोनी शोक में डूबी रही। आप कार्यकर्ताओं में भी शोक छा गया। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की वास्तविक जानकारी मिलने की बात कही गई।
